रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव के समीप रविवार को नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। खानपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी प्रियांशु कुमार ने बताया कि नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बुग्गावाला क्षेत्र में लगातार मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में दो महीने में चार मगरमच्छ रेस्क्यू, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की पिछले दो...