रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव में गुलदार की लगातार दस्तक से दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर रात गुलदार एक बार फिर आबादी में घुस आया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार देर रात गांव में दाखिल हुआ और घरों के पास घूम रहे एक कुत्ते पर हमला कर दिया। घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुलदार वहां से भाग निकला। ग्रामीण ब्रजमोहन, कुलदीप, सुशील सहगल, अमीचंद, सुभाष और दीपक ने बताया कि लगातार दूसरे दिन गुलदार के गांव में आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बंजारेवाला में गुलदार की दस्तक, कुत्ते को बनाया निवाला यह...