रुडकी, जुलाई 22 -- Roorki News: फुटपाथ पर फिर कब्जा, सरेआम छलक रहे जाम -निगम का अतिक्रमण अभियान पड़ा फीका, सिविल लाइंस में बड़े प्रतिष्ठानों ने दोबारा घेरा फुटपाथ; देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी की भी शिकायत

अतिक्रमण अभियान का असर रुड़की, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान का असर सिविल लाइंस क्षेत्र में कुछ ही दिनों तक दिखाई दिया। अब शताब्दी द्वार से सेंट्रल पॉइंट होटल तक कई बड़े प्रतिष्ठानों और रेस्टोरेंट संचालकों ने दोबारा फुटपाथों पर कब्जा जमा लिया है। पैदल यात्रियों के लिए बने फुटपाथों पर दुकान का सामान, टेबल-कुर्सियां और ग्राहकों के वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों की शिकायतें स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियान समाप्त हो...