Roorki News: फसल खुर्द-बुर्द करने का आरोप
रुडकी, सितम्बर 28 -- Roorki News: मंगलौर। टिकौला कलां गांव में खेत से मिट्टी उठाने और विरोध करने पर फसल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टिकौला कलां निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की सुबह उसके खेत से मिट्टी उठाई गई। आरोप है कि खेत से मिट्टी उठाने के कारण वहां खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा और फसल खुर्द-बुर्द हो गई। सुशील कुमार ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि कविंद्र, योगेंद्र और रकम और उदलहेड़ी निवासी मदन के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.