रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: कलियर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली प्रभारी एवं प्रशिक्षु सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शमशेर निवासी महमूदपुर नगर पंचायत पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...