रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: झबरेड़ा। पुलिस ने गैर जमानती वारंट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने ग्राम बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी अनुज को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक गिरीश सिंह और हेड कांस्टेबल रामबीर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...