रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। महाड़ी चौक के पास प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से नगदी और सामान चोरी हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को दी तहरीर में शेरपुर शाहपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर श्रवण प्रधान ने बताया कि उनका न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कार्यालय है। बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, दो एसी, इन्वर्टर, बैटरी, इंडक्शन चूल्हा, स्पीकर, साउंड सिस्टम का एम्पलीफायर, दो मोबाइल चार्जर, कैश काउंटिंग मशीन, हेलमेट और बाइक की हेडलाइट चोरी कर लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...