रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों और एसपीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि सामूहिक प्रयास से मेले के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने में सफलता मिली। अध्यक्षता ईश्वर लाल शास्त्री ने की। संचालन शायर अफजल मंगलौरी ने किया। इस दौरान सीओ आसिन जोशी, सीओ मंगलौर अभिनव सिंह, मेलाराम प्रजापति, पूजा गुप्ता, इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, बिट्टू शर्मा, मनोज गोयल, अरविंद कश्यप, शक्ति राणा, तनुज राठी, कलीम खान, दीपक अरोड़ा, हेमंत जुल्का, नीरज अग्रवाल आदि पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, एसपीओ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...