रुडकी, जुलाई 27 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्या भारती ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा देकर शिक्षा और संस्कार की मजबूत नींव रखी है। कहा कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...