रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता । ब्रह्मपुर गांव में चोरों ने एक पोल्ट्री फार्म से इन्वर्टर, बैटरी, मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि ब्रह्मपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर की रात वह अपने पोल्ट्री फार्म के गेट पर ताला लगाकर घर चला गया था। 22 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे जब वह फार्म पर पहुंचा तो दोनों गेट के ताले टूटे हुए मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...