रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। टिकौला रजवाहे में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मृतक कपिल के दोस्त थे। पैसों के लेनदेन और शराब पीते समय वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने कपिल की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को रजवाहे में फेंककर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...