रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। आगामी पेराई सत्र को लेकर लिब्बरहेड़ी और लक्सर चीनी मिलों में मेंटीनेंस का काम शुरू हो गया है। मिलों की मशीनरी और पेराई से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। समय से पेराई शुरू कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव रणधीर सैनी ने बताया कि दोनों चीनी मिलों में मेंटीनेंस का काम शुरू हो चुका है। मशीनरी की जांच के साथ आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समय से मिलों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...