रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: रुड़की। पुलिस ने रुड़की टॉकीज के पास मैथोडिस्ट कॉलेज के निकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पांच बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 16 लोगों के चालान काटे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 हजार रुपये शुल्क वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...