Roorki News: पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की मेहंदी डोरी की रस्म शुक्रवार की देर रात अदा की जाएगी। इस दौरान रस्म में बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बाजार और मुख्य मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। पिरान कलियर बाजार में कुछ दुकानदारों ने बाजार में दुकानों के सामने सड़क पर सामान फैला रखा था। वहीं कुछ स्थानों पर सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगाकर रास्ते को संकरा कर दिया था। रात को होने वाली उर्स की मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान जायरीनों की भीड़ बढ़ने पर यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, सोहलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.