रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। पीरपुरा गांव में रंजिश और दर्ज मुकदमों की पैरवी को लेकर खूनी संघर्ष में एक युवक का कान कट गया, जबकि गर्दन पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव के लिए पहुंचे उसके दो भाइयों को भी बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने नामजद 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रधान मुजफ्फर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि अकील उर्फ भूट्टू के खिलाफ हत्या के प्रयास के मुकदमों में वह और उसका परिवार गवाह तथा पीड़ित पक्ष है। आरोप है कि अकील और उसके साथी लंबे समय से मुकदमे में समझौता करने और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...