Roorki News: पुजारी ने लगाया मंदिर से निकालने का आरोप
रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: लक्सर। प्राचीन पंचलेश्वर शिव मंदिर पंचेवली गांव के पुजारी नियति सेवानंद गिरी ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि वह मंदिर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। इस बारे में कई बार तहसील मुख्यालय और पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुल्तानपुर पुलिस चौकी के दरोगा रंजीत नौटियाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.