रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका आरोहण का भव्य समारोह में विमोचन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार ने पत्रिका का लोकार्पण करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी और इसे विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम बताया। पत्रिका में छात्र-छात्राओं की मौलिक रचनाओं के साथ शिक्षकों के ज्ञानवर्धक लेख प्रकाशित किए गए हैं। साथ ही पिछले तीन वर्षों में पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, नवाचार एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यों और उपलब्धियों को भी स्थान दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...