Roorki News: पारिवारिक मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, नौ लोगों पर मुकदमा
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक की पत्नी मोनी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, नन्हेड़ा अनंतपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: नवाबगंज में मारपीट की घटनाओं में 13 पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.