Roorki News: पांच लोगों का शांतिभंग में चालान
रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने झगड़ा कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। भगवानपुर क्षेत्र के गांव सिकरोढा में गुरुवार की रात कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि काला, मोहन, सोहन, भूरा, सूरज निवासी खलापुर सिकरोढा का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.