Roorki News: पांच बालिकाओं ने संभाली एक दिन के लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत पांच बालिकाओं को एक दिन के लिए डीएम बनने का अवसर दिया गया। परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना की सहयोगी संस्था ममता-एचआईएमसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पांचों बालिकाओं को यह अवसर प्रदान किया। बालिकाओं ने अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के साथ जनसुनवाई में भाग लिया और लोगों की समस्याएं सुनकर अपने सुझाव दिए। इसके बाद उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के साथ आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय की जानकारी दी गई। अभियान के तहत परिवर्तन परियोजना के 48 विद्यालयों में सप्ताहभर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.