रुडकी, अगस्त 6 -- Roorki News: मंगलौर। उपनिरीक्षक नितिन सिंह बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिली कि टोली मोहल्ला निवासी सुहेल अपने भाई फरमान के साथ पशु का कटान कर रहा है। टीम के साथ टोली मोहल्ला में छापेमारी कर करीब 50 किलोग्राम मांस और उपकरण बरामद किए। इस दौरान दोनो आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...