Roorki News: पनियाला गौशाला में होंगे नए निर्माण, गोपाष्टमी को भव्य बनाने पर मंथन
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: चावमंडी स्थित गौशाला परिसर के सभागार में रविवार को गौशाला समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही गौशाला में गायों की सुविधाएं बढ़ाने और पनियाला स्थित दूसरे परिसर में नए निर्माण कार्य कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने गोपाष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य स्वरूप में मनाने के लिए तैयारियां अभी से शुरू करने पर भी सहमति जताई। बैठक में समिति के सचिव प्रवीण सिंधु ने वार्षिक आय-व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा। इसके बाद गौशाला में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। सदस्यों ने गायों की देखभाल और उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्माण और सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पनियाला स्थित गौशाला परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.