रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ऊर्जा निगम की टीम ने शुक्रवार को पनियाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 33 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जांच के दौरान कहीं मीटर से पहले तार में कट लगाकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था तो कहीं बिजली की लाइन पर कटिया डालकर आपूर्ति ली जा रही थी। ऊर्जा निगम ने सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...