रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: रुड़की। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ में पदक जीतकर लौटे वॉरियर्स एकेडमी के खिलाड़ियों को पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से नाम रोशन करें। इस दौरान अरविंद कश्यप, राजेश सैनी, सोनी जोशी, शैल्वीय शर्मा, आकांक्षा सैनी, अभिनव चौधरी, अक्षिता सैनी, वेदांत सुयाल और रुद्र कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...