Roorki News: पत्नी से मारपीट में पति का चालान
रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: झबरेड़ा। पुलिस ने पत्नी से मारपीट में पति को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम मौलना निवासी सोनिया ने तहरीर देकर अपने पति अमरीश कुमार पर आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने अमरीश को कोतवाली में बुलाया। आरोप है कि कोतवाली में भी वह पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, ग्राम धर्मपुर निवासी संभू इकबालपुर के पास सड़क पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.