रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: खानपुर विकासखंड के कलसिया गांव में पट्टे की भूमि आवंटन के प्रस्तावों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को लक्सर तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव पर मिलीभगत कर अपात्र लोगों को पट्टे दिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मंगलवार को कलसिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टे की भूमि आवंटित करने के लिए ऐसे लोगों के नाम प्रस्तावित किए जा रहे हैं, जो पात्र नहीं हैं। उन्होंने पट्टे दिलाने के नाम पर कुछ लोगों से रुपये वसूलने का आरोप भी लगाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में किया प्रदर्शनग्रामीणों ने लगाए ...