रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पंचेवली स्थित प्राचीन श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक कमरे का किरायानामा तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। मंदिर के स्वर्गीय महंत शांति गिरी के परपौत्र रामगोपाल सैनी ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मंदिर के नाम राजस्व अभिलेखों में करीब 60 से 62 बीघा भूमि दर्ज है। पिछले कुछ वर्षों से कुछ लोग इस भूमि पर कब्जे की नीयत से विवादित गतिविधियां कर रहे हैं।शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में मंदिर की एक कथित समिति गठित की गई थी। आरोप है कि समिति ने फर्जी दस्तावेज, भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव और अन्य अभिलेख प्रस्तुत कर मंदिर की भूमि दूसरी खतौनी में दर्ज क...