रुडकी, अक्टूबर 16 -- Roorki News: बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ट नें बताया कि शुक्रवार को केहड़ा गांव निवासी अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट एक व्यक्ति के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे राहुल शर्मा की नौकरी लगवाने के नाम पर विक्रम सिंह निवासी किमराड़ी, पट्टी गवाणी, तहसील चौबट्टाखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल ने उनसे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। यह भी पढ़ें- Badaun News: नौकरी के नाम पर 11.50 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी उनके बेटे की नौकरी नहीं लगवाई गई। जब उन्होंने आरोपी से अपने रुपये वापस...