रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद और संचालन सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह प्रधान ने किया। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि नेहरू बेहद शिक्षित और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन देश के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दस वर्ष से अधिक समय जेल में बिताया। उन्होंने युवाओं से नेहरू के राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- बीते सालों में उन्हें बदनाम करने की कोशिशें हुईं, पर सच यही है कि; नेहरू जी की जयंती पर दीपके के साथी ने किया उन्हें याद कहा कि ने...