Roorki News: निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, पारदर्शिता पर दिया जोर
रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोडवेज के जीएम (तकनीकी) भूपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बस अड्डे के अभिलेखों की जांच की तथा चालक-परिचालकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने महाकुंभ निधि से चल रहे बस अड्डे के गेट एवं भवन के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। गेट के आसपास फैली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.