रुडकी, सितम्बर 13 -- Roorki News: नगर निगम के निलंबित कर्मचारी मोहम्मद कय्यूम पर संपत्ति कर के नाम पर रकम लेने और निगम में जमा नहीं करने की शिकायतों का सिलसिला जारी है। अब शहर स्थित विनय विशाल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने कर्मचारी के खिलाफ नगर आयुक्त से शिकायत की है। अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि सितंबर 2024 में संपत्ति कर जमा कराने के नाम पर कर्मचारी ने कुल 5.87 लाख रुपये लिए, लेकिन इसकी रसीद अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई। नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराने की बात कही है। अस्पताल के अधिकारी राजीव भटनागर ने नगर आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तीन सितंबर 2024 को मोहम्मद कय्यूम ने अस्पताल के मैनेजर को फोन कर संपत्ति कर बकाया होने की जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: अधिकारी पर पौने छह लाख की धोखाधड़ी का आरोप आरोप है कि इसके बाद ...