रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा बन्नू के निर्देश पर संघ के नगर महासचिव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश घोघलियां ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम हरिद्वार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड के निकायों समेत सभी विभागों में सफाई का कार्य ठेका प्रथा के बजाय नियमित कर्मचारियों से कराया जाए। कर्मचारियों के 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर उन्हें नियमित किया जाए। यह भी पढ़ें- नाराज सफाई कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...