रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: रुड़की। देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ की ओर से नेहरू नगर स्थित एक परिसर में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर निःशुल्क औषधियां प्राप्त की। मुख्य अतिथि रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. आकाश गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...