रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: गाधारोणा से थिथौला मार्ग पर नगर पंचायत लंढौरा की ओर से जल निकासी के लिए बनाए गए नाले को जेसीबी चालक द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत लंढौरा की ओर से गाधारोणा-थिथौला मार्ग पर जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि जेसीबी के चालक ने नाले को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नाले की संरचना को नुकसान पहुंचा और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई। मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की ओर से मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जेसीबी के अज्ञात चालक पर एनसीआर में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। इंस्पेक्टर भगव...