रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पानी की निकासी के लिए बनी नाली और हैंडपंप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची लक्सर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को दाबकी गांव में पानी की नाली और हैंडपंप को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। इससे गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...