रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: नारसन। ग्रामीण क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए विकासखंड नारसन में 27 अक्तूबर को युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में 15 से 29 वर्ष तक के युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता विकासखंड नारसन के मीटिंग हॉल में होगी। इच्छुक प्रतिभागियों और टीमों के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। सभी प्रतिभागियों को 27 अक्तूबर को सुबह दस बजे तक पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 और 27 अक्तूबर को यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: 30 को टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, 29 तक कर सकेंगे आवेदन

हिंदी...