रुडकी, अगस्त 6 -- Roorki News: नारसन, संवाददाता। गुरुवार को दिनभर चली बरसात से इलाके के कई संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से उनकी हालत खराब हो गई। इन रास्तों पर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा इस बार अधिक बारिश होने से गन्ने की पछेती फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। लगातार चल रही बारिश से ग्रामीण जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के बाद कच्चे संपर्क मार्ग पर तो चलना ही मुश्किल हो गया। किसानों को मवेशियों का चारा लाने के लिए अपने खेतों पर जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। एक दूसरे गांव को जोड़ने वाले शॉर्टकट संपर्क मार्ग जलभराव हो जाने की वजह से बदहाल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश से कस्बों और गांवों में जलभराव से आवागमन प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...