रुडकी, सितम्बर 18 -- Roorki News: लक्सर। नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार ने पालिका में सरकार की ओर से नामित तीन सभासदों विकास खटाना, बिजेंद्र पांचाल और अमित कुमार को शपथ दिलाई। नामित सभासदों ने कहा कि नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान सभासद गुलशेर, योगेश कुमार चौहान, अंकुर एडवोकेट, अजय वर्मा, सुरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, वसीम कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...