Roorki News: नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा
रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: लक्सर। एक व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक रास्ते में किशोरी को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 20 अगस्त को आरोपी ने किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.