रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: लक्सर। एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी 25 अक्टूबर की रात अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पिता ने लक्सर क्षेत्र के एक युवक पर उसे ले जाने का शक जताया है। आरोपी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत 27 अक्टूबर को दी गई। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...