Roorki News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बरेली से गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से उसे गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने 12 सितंबर को नाबालिग को बरेली से सकुशल बरामद कर लिया था जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.