Roorki News: नहर किनारे महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में नहर किनारे मंगलवार को एक महिला का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 40-45 वर्ष बताई जा रही है। नहर किनारे सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला का सिर धड़ से अलग था। शव मिलने की सूचना कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मंगलौर नहर पुल के किनारे बोरी में मिला महिला का शव, गला रेतकर हत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.