रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कस्बे के भगवान शिव एवं मां दुर्गा मंदिर में भी मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के महंत गणेश प्रसाद ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान स्कंद, जिन्हें कार्तिकेय भी कहा जाता है, की माता होने के कारण उन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा करने से भगवान स्कंद की भी कृपा प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की महिलाओं ने की पूजा-अर्चन...