रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की-लक्सर मार्ग पर नगला अंडरपास में बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी रही। बारिश थमने के बाद भी अंडरपास में पानी जमा रहा। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुड़की-लक्सर मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में नगला अंडरपास में पानी जमा होने से वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...