Roorki News: नगर पंचायत में चौथे नामित सभासद ने ली शपथ
रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: पिरान कलियर नगर पंचायत में मंगलवार को सरकार की ओर से नामित चौथे सभासद अकरम पठान ने शपथ ली। नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभासद ने नगर क्षेत्र के विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नामित सभासद अकरम पठान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस दौरान नामित सभासद शमीम अहमद, श्याम सिंह, मुरसलीन उर्फ बाबा, अमजद मलिक, शहजाद अली, आरिफ नईम मास्टर, नवेद त्यागी, तस्ववर, सनव्वर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.