रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: झबरेड़ा। नगर पंचायत झबरेड़ा में उत्तराखंड शासन द्वारा नामित चार सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने सभी नामित सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में कस्बा निवासी इंद्रेश मोती, मुकेश कश्यप, रोशन वाल्मीकि और नीरज रानी शर्मा शामिल रहे। चारों सदस्यों को उत्तराखंड शासन की ओर से नगर पंचायत झबरेड़ा में नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...