रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। कलियर नगर पंचायत में सरकार द्वारा नामित तीन सभासदो मुरसलीन उर्फ बाबा, शमीम अहमद और श्याम सिंह को शपथ नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की उपस्थिति में अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने दिलाई। इस मौके पर नामित सभासद मुरसलीन ने कहा कि सरकार और संगठन का वह हृदय की गहराई से आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं जो जिम्मेदारी उनको सरकार द्वारा सौंपी गई वह उसका निर्वाह निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण योजनाओं को जनता का पहुंचने का कार्य उनका द्वारा किया जाएगा। वही नामित सभासद शमीम अहमद ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...