रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम कार्यालय भवन में उगी झाड़ियों को अधिकारियों ने कटवा दिया है। बारिश के कारण भवन की छत और दीवारों के आसपास कई जगह झाड़ियां उग आई थीं। लंबे समय से इनकी सफाई नहीं होने के कारण परिसर बदहाल नजर आ रहा था। हिन्दुस्तान की खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने झाड़ियों की सफाई करवा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...