रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की ओर से ग्राम सोहलपुर में नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य आमजन को सरल और पारदर्शी न्याय प्रक्रिया उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के साथ पीड़ितों को मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...