रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में चल रहे प्री थल सेना शिविर में मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने कहा कि एनसीसी केवल वर्दी और प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से नई दिल्ली में 17 निदेशालयों के बीच होने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछल...